नदियाँ

कोशी नदी

कोशी नदी उत्तर भारत के प्रमुख नदी हैं। इसकी लंबाई लगभग 720 किलोमीटर (447 मील) हैं। कोशी नदी हिमालय पर्वतमाला के डब्से ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र जिसमे माउंट एवरेस्ट और कंचनजंघा जैसी शिखर आती हैं से निकलती है। नेपाल में इसे सप्तकोसी के नाम से जाना जाता हैं। नेपाल में सात नदियों इंद्रावती, सुनकोशी या भटकोशी, ताम्बा कोशी, लिक्षु कोशी, दूध कोसी, अरुण कोसी और तामर कोसी के सम्मिलित स्थल त्रिवेणी (नेपाल के धनकुट्टा जिले में) के बाद सप्तकोशी के नाम से प्रवाहित होती है। इनमें पहली पाँच नदियों के मिलने से सुनकोसी का निर्माण होता है और यह पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। यह पांचों नदियाँ गौरी शंकर शिखर तथा मकालू पर्वतमाला से होकर आती हैं। अंतिम दो नदियाँ अरुण कोशी और तामर कोशी क्रमश माउंट एवरेस्ट (नेपाल में सागरमाथा) से और कंचनजंघा से जलग्रहण लेकर पूर्व से पश्चिम की ओर बहकर सनकोशी (इंद्रावती, सुनकोशी या भटकोशी, ताम्बा कोशी, लिक्षु कोशी, दूध कोसी का सम्मिलित संगम) से मिलकर त्रिवेणी नामक स्थल से सप्तकोसी को निर्माण करती है।
त्रिवेणी नामक स्थान पहाड़ों के बीच अवस्तिथ है। ये चतरा से  10 किलोमीटर उत्तर में है जहाँ से कोशी मैदानी क्षेत्र में  प्रवेश करती हैं।