वह दिल्ली का सुल्तान जिनकी माता हिन्दू थी
1.निम्नलिखित सूफियों में से कौन स्त्रियों की वेशभूषा धारण करते थे ?
(क) शेख मूसा (ख) शाह दौला दरियाई
(ग) शेख हमीदुद्दीन नागौरी (घ) शाह मोहम्मद गौस
उत्तर- (क) शेख मूसा
2. निम्नलिखित में से कौन ‘सियारुल औलिया’ के लेखक हैं?
(क) अमीर खुसरो (ख) अमीर खुर्द
(ग) दारा शिकोह (घ) अमीर हसन
उत्तर (ख) अमीर खुर्द
3. निम्नलिखित विद्वानों में से किसे ‘हुज्जत-उल-इस्लाम’ की पदवी दी गई?
(क) शाह वली उल्ला (ख) अबू यजीद अल बिस्तामी (ग) शेख जुनेद (घ) अबू हामिद मोहम्मद अल गजाली
उत्तर :- (घ) अबु हामिद मोहम्मद अल गजाली
4. दिल्ली सुलतानों के काल में निम्नलिखित में से कौन एक प्रचलित मुद्रा नहीं थी?
(क) दाम (ख) टंका
(ग) जीतल (घ) दोगानी
उत्तर:- (क) दाम
5. उस जैन संत का क्या नाम था जिसके साथ मुहम्मद तुगलक ने विचार-विमर्श किया था?
(क) ऋषभ द्वितीय (ख) हेमचन्द्र
(ग) जिनसेन सूरि (घ) जिनप्रभा सूरि
उत्तर :- (घ) जिनप्रभा सूरि
6. निम्नलिखित में से किस दिल्ली के सुलतान ने सर्वप्रथम मुस्लिम स्त्रियों के दिल्ली के बाहर स्थित मजारों पर जाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था?
(क) बलबन (ख) मुहम्मद बिन तुगलक
(ग) फिरोज शाह तुगलक (घ) अलाउद्दीन खिलजी
उत्तर :- (ग) फिरोज शाह तुगलक
7. काली मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
(क) अलाउद्दीन खिलजी (ख) मुहम्मद तुगलक
(ग) फिरोज तुगलक (घ) सिकन्दर लोदी
उत्तर:- (ग) फ़िरोज़ तुगलक
8.निम्नलिखित दिल्ली सुल्तानों में से किनकी माता हिन्दू थी?
(1) नासिरुद्दीन खुसरो (2) गयासुद्दीन तुगलक
(3) फिरोज तुगलक (4) सिकन्दर लोदी
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर
चुनिए- कूट :-
(क) केवल 1 (ख) 1 एवं 2
(ग) 1,2,3 एवं 4 (घ) 3 एवं 4
उत्तर :- (ग) 1,2,3
9. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कर सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
सूची-I
(क) अलाउद्दीन खिलजी (ख) फिरोजशाह तुगलक
(ग) रूमी खाँ (घ) सिकन्दर लोदी
सूची-II
1. बेगमपुरी मस्जिद 2. मोठ की मस्जिद
3. मक्का मस्जिद 4. जमातखाना मस्जिद
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(क) 1 3 2 4
(ख) 2 4 1 3
(ग) 3 2 4 1
(घ) 4 1 3 2
उत्तर (घ)
10.1202 ई.स. में नालन्दा विश्वविद्यालय को किसने जलाकर नष्ट कर दिया था?
(क) मुइजुद्दीन मोहम्मद गोरी . (ख) इखतियारुद्दीन मोहम्मद बिन-बखतियार खिलजी (ग) गजनी का महमूद. (घ) कुतुबुद्दीन ऐबक
उत्तर :- (ख) इखतियारुद्दीन मोहम्मद बिन-बखतियार खिलजी
11. मध्यकालीन भारत में किस मुस्लिम शासक ने सर्वप्रथम होली खेली थी?
(क) मोहम्मद बिन तुगलक. (ख) हुमायूँ. (ग) अकबर. (घ) जहाँगीर
उत्तर :- (क) मुहम्मद बिन तुगलक
12. निम्नलिखित सुलतानों में से किसे प्रान्तों में ‘अमीर-ए-सादा (ह)’ नियुक्त करने का श्रेय प्राप्त है?
(क) अलाउद्दीन खिलजी (ख) मोहम्मद तुगलक . (ग) फिरोज तुगलक. (घ) बहलोल लोदी
उत्तर :- (ख) मुहम्मद तुगलक
13. भारत के लोग सर्वप्रथम इस्लाम के सम्पर्क में निम्न-लिखित में से किस प्रकार से आए थे?
(क) सिंध पर अरब विजय द्वारा (ख) तुर्क आक्रमणों द्वारा. (ग) मुइनुद्दीन चिश्ती जैसे सूफियों के प्रभाव-स्वरूप . (घ) मालाबार तट पर अरब व्यापारियों के आगमन द्वारा
उत्तर (घ)
14. इतिहासकार जियाउद्दीन बरनी के अनुसार दिल्ली का आदर्श सुलतान कौन था?
(क) बलबन (ख) अलाउद्दीन खिलजी (ग) फिरोजशाह तुगलक (घ) बहलोल लोदी
उत्तर:- (ग) फ़िरोजशाह तुगलक
15. तुर्की शासनकाल में राज्य की भाषा क्या थी?
(क) अरबी (ख) फारसी (ग) तुर्की. (घ) उर्दू
उत्तर :- (ख) फ़ारसी
16. निम्नलिखित में से कौन एक ‘खिलजी क्रान्ति’ के विषय में सही नहीं है?
(क) यह सैन्य बल प्रयोग द्वारा हुई थी। (ख) इससे राजकीय नियुक्तियाँ नस्ल के स्थान पर योग्यता के आधार पर होने लगी। (ग) इससे प्रशासनिक एवं राज्य की अन्य नीतियों में मौलिक परिवर्तन हुए। (घ) इससे तुर्की शासन का अन्त हुआ
उत्तर (घ)
17. फिरोज तुगलक के सैंतीस वर्ष के लम्बे शासन के दौरान केवल एक दरबारी ने विद्रोह किया था. वह कौन था?
(क) मलिक छज्जू (ख) मलिक शमशुद्दीन दमगानी (ग) खान- ए-जहाँ मकबूल (घ) उलुग खान
उत्तर :- (ख) मलिक शमशुद्दीन दमगानी
18. ‘आलमखाना’ किस कारखाने से सम्बन्धित था ?
(क) बुनकरों से सम्बन्धित (ख) वस्त्रों से सम्बन्धित (ग) पताकाओं से सम्बन्धित (घ) रसोईखाने से सम्बन्धित
उत्तर :- (ग) पताकाओं से सम्बन्धित
19. निम्नलिखित में से किस विद्वान् को हुमायूँ ने ‘अमीर-ए-अखबार’ की उपाधि प्रदान की थी?
(क) जौहर (ख) मिर्जा हैदर दौगलत (ग) अब्दुल वाहिद (घ) ख्वादमीर
उत्तर :- (घ) ख्वादमीर
20. अकबर के दरबार के महानतम चित्रकारों में एक जिसे अकबर ने टकसाल का अधिकारी नियुक्त किया, कौन था ?
(क) बसावन (ख) केशव
(ग) मुकुन्द (घ) दसवन्त
उत्तर :-(घ) दसवंत
21. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित है?
(क) बाबर – सिकन्दरा (ख) अकबर- खुसरोबाग (ग) जहाँगीर-चारबाग (घ) औरंगजेब-खुल्दाबाग
उत्तर :- (घ) औरंगजेब-खुल्दाबाग
22. ‘तूतीनामा’ संस्कृत के किस ग्रंथ का फारसी अनुवाद है?
(क) रति रहस्य (ख) शुक सप्तति
(ग) लीलावती (घ) इनमे से कोई नही।
उत्तर :- (ख) शुक सप्तति
23. निम्नलिखित महिलाओं में से कौन एक कवयित्री थी?
(क) गुलबदन बेगम (ख) जहाँआरा बेगम
(ग) रोशनआरा बेगम (घ) असमत बेगम
उत्तर :- (ख) जहाँआरा बेगम