प्राचीन हिंदुस्तान का प्रवेश द्वार
ख़ैबर दर्रा उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान की सीमा और अफ़ग़ानिस्तान के काबुलिस्तान मैदान के बीच हिन्दुकुश के सफ़ेद कोह पर्वत शृंखला में स्थित एक प्रख्यात दर्रा है। यह 1070 मीटर (3510 फ़ुट) की ऊँचाई पर सफ़ेद कोह शृंखला में एक प्राकृतिक कटाव है। इस दर्रे के ज़रिये भारतीय उपमहाद्वीप और मध्य एशिया के बीच आवागमन किया जा सकता है और इसने दोनों क्षेत्रों के इतिहास पर गहरी छाप छोड़ी है। ख़ैबर दर्रा 33 मील (लगभग 52.8 कि.मी.) लम्बा है और इसका सबसे सँकरा भाग केवल 10 फुट चौड़ा है। यह सँकरा मार्ग 600 से 1000 फुट की ऊँचाई पर बल खाता हुआ बृहदाकार पर्वतों के बीच खो सा जाता है।
दर्रे के पूर्वी (भारतीय) छोर पर पेशावर तथा लंदी कोतल स्थित है, जहाँ से अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल को मार्ग जाता है। उत्तर-पश्चिम से भारत पर आक्रमण करने वाले अधिकांश आक्रमणकारी इसी दर्रे से भारत में आये। अब यह दर्रा पाकिस्तान के पश्चिमी पंजाब प्रान्त को अफ़ग़ानिस्तान से जोड़ता है। प्राचीन काल के हिन्दू राजा विदेशी आक्रमणकारियों से इस दर्रे की रक्षा नहीं कर सके। यह माना जाता है कि मुस्लिम शासन काल में तैमूर, बाबर, हुमायूँ, नादिरशाह तथा अहमदशाह अब्दाली ने इसी दर्रे से होकर भारत पर चढ़ाई की। जब पंजाब ब्रिटिश शासन में आ गया, तभी ख़ैबर दर्रे की समुचित रक्षा व्यवस्था की जा सकी और उसके बाद इस मार्ग से भारत पर फिर कोई आक्रमण नहीं हुआ।
खैबर दर्रा दो हजार वर्षों तक भारत में हुए आक्रमणों और भारतीयों द्वारा अपनी सभ्यता, संस्कृति और सम्मान के लिए किए जाने वाले संघर्ष का गवाह रहा है। खैबर दर्रा उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान की सीमा और अफगानिस्तान के काबुलिस्तान मैदान के बीच हिंदूकुश की सफेद कोह पर्वत शृंखला में स्थित एक प्रख्यात दर्रा है। यह 1070 मीटर की ऊंचाई पर सफेद कोह शृंखला में एक प्राकृतिक कटाव है। खैबर दर्रा लगभग 52.8 किमी लंबा है और इसका सबसे संकरा भाग केवल 10 फुट चौड़ा है। इस दर्रे के पूर्वी छोर पर पेशावर तथा लंदी कोतल स्थित है, जहां से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को मार्ग जाता है। अब यह दर्रा पाकिस्तान के पश्चिमी पंजाब प्रांत को अफगानिस्तान से जोड़ता है। हिंदू राजा विदेशी आक्रमणकारियों से इस दर्रे की रक्षा नहीं कर सके। यह माना जाता है कि मुस्लिम शासन काल में तैमूर, बाबर, हुमायूं, नादिरशाह तथा अहमदशाह अब्दाली ने इसी दर्रे से होकर भारत पर चढ़ाई की। जब पंजाब ब्रिटिश शासन में आ गया, तभी खैबर दर्रे की समुचित और स्थायी रक्षा की व्यवस्था की जा सकी, हालांकि इससे पहले हरि सिंह नलवा ने भी कुछ समय तक खैबर दर्रे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में सफलता पाई थी। पेशावर से काबुल तक इस दर्रे से होकर अब एक सड़क बनाई गई है। यह सड़क चट्टानी ऊसर मैदान से होती हुई जमरूद से, जो अंग्रेज सेना की छावनी थी, और जहां अब पाकिस्तानी सेना रहती है, 3 मील आगे शादीबगियार के पास पहाड़ों में प्रवेश करती है, और यहीं से खैबर दर्रे का आरंभ होता है। कुछ दूर तक सड़क एक खड्ड में से होकर जाती है, फिर बाई और शंगाई के पठार की ओर उठती है। इस स्थान से अली मस्जिद दुर्ग दिखाई पड़ता है, जो दर्रे के लगभग बीचोंबीच ऊंचाई पर स्थित है। यह दुर्ग अनेक अभियानों का लक्ष्य रहा है। पश्चिम की ओर आगे बढ़ती हुई सड़क दाहिनी ओर घूमती है, और टेढ़ी-मेढ़ी ढलान से होती हुई अली मस्जिद की नदी में उतर कर उसके किनारे-किनारे चलती है। यहीं खैबर दर्रे का संकरा भाग है, जो महज पंद्रह फुट चौड़ा है और ऊंचाई में 2000 फुट है। इस घाटी के दोनों ओर छोटे-छोटे गांव और जक्काखेल अफ्रीदियों की लगभग साठ मीनारें हैं। इसके आगे लोआर्गी का पठार आता है, जो 7 मील लंबा है और उसकी अधिकतम चौड़ाई तीन मील है। यहां अंग्रेजों के काल का एक दुर्ग है, यहां से अफगानिस्तान का मैदानी भाग दिखाई देता है। लंदी कोतल से आगे सड़क छोटी पहाडि़यों के बीच से होती हुई काबुल नदी को चूमती डक्का पहुंचती है। यह मार्ग अब इतना प्रशस्त हो गया है कि छोटी लारियां और मोटर गाडि़यां काबुल तक सरलता से जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त लंदीखाना तक, जिसे खैबर का पश्चिम कहा जाता है, रेलमार्ग भी बन गया है।
भारत का प्रवेश-द्वार
सामरिक दृष्टि से संसार भर में यह दर्रा सबसे अधिक महत्त्व का समझा जाता रहा है। भारत के प्रवेश द्वार के रूप में इसके साथ अनेक स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। समझा जाता है कि सिकंदर के समय से लेकर बहुत बाद तक जितने भी आक्रामक शक-पल्लव, यवन, महमूद गजनवी, चंगेज खां, तैमूर और बाबर आदि भारत आए, उन्होंने इसी दर्रे के मार्ग से भारत में प्रवेश किया। किंतु यह बात सर्वांश में सत्य नहीं है। दर्रे की दुर्गमता और इस प्रदेश के निवासियों के कारण इस मार्ग से सबके लिए बहुत साल तक प्रवेश सहज नहीं था। खैबर दर्रा केवल भारत पर हुए आक्रमणों का गवाह ही नहीं है बल्कि यह हमें इस बात के लिए सचेत भी करता है कि यदि हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने में विफल रहते हैं तो सभ्यता और संस्कृति कुछ भी नहीं बच पाती।
पेशावर से काबुल तक इस दर्रे से होकर अब एक सड़क बन गई है। यह सड़क चट्टानी ऊसर मैदान से होती हुई जमरूद से, जो अंग्रेजी सेना की छावनी थी और जहाँ अब पाकिस्तानी सेना रहती है, तीन मील आगे शादीबगियार के पास पहाड़ों में प्रवेश करती है और यहीं से खैबर दर्रा आरंभ होता है। कुछ दूर तक सड़क एक खड्ड में से होकर जाती है फिर बाई और शंगाई के पठार की ओर उठती है। इस स्थान से अली मस्ज़िद दिखाई पड़ता है जो दर्रे के लगभग बीचोबीच ऊँचाई पर स्थित है। यह दुर्ग अनेक अभियानों का लक्ष्य रहा है। पश्चिम की ओर आगे बढ़ती हुई सड़क दाहिनी ओर घूमती है और टेढ़े मेढ़े ढलान से होती हुई अली मस्ज़िद की नदी में उतर कर उसके किनारे-किनारे चलती है। यहीं खैबर दर्रे का सँकरा भाग है जो महज पंद्रह फुट चौड़ा है और ऊँचाई में 2,000 फुट है। तीन मील आगे बढ़ने पर घाटी चौड़ी होने लगती है। इस घाटी के दोनों और छोटे-छोटे गाँव और जक्काखेल अफ्रीदियों की लगभग साठ मीनारें है। इसके आगे लोआर्गी का पठार आता है जो सात मील लंबा है और उसकी अधिकतम चौड़ाई तीन मील है। यह लंदी कोतल में जाकर समाप्त होता है। यहाँ अंगरेजों के काल का एक दुर्ग है। यहाँ से अफगानिस्तान का मैदानी भाग दिखाई देता है। लंदी कोतल से आगे सड़क छोटी पहाड़ियों के बीच से होती हुई काबुल नदी को चूमती डक्का पहुँचती है। यह मार्ग अब इतना प्रशस्त हो गया है कि छोटी लारियाँ और मोटरगाड़ियाँ काबुल तक सरलता से जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त लंदी खाना तक, जिसे खैबर का पश्चिम कहा जाता है, रेलमार्ग भी बन गया है। इस रेलमार्ग का बनना 1925 में आरंभ हुआ था।