पुष्पीय पौधे (Phanerogams)
आम (Mango plant)
पादप जगत को जिन दो वर्गों में बांटा गया है उनमें प्रथमः अपुष्पीय पौधे ( Cryptogames) है। यह वह पौधे होते है, जो न तो बीज धारण करते है और न तो स्पष्ट रूप से फूल धारण करते है इसलिए cryptogams को बीजरहित (seedless) या ‘फुलरहित’ (non-flowering) पौधे कहा जाता हैं।
दूसरा वर्ग पुष्पीय पौधे (Phanerogams) होते है।पुष्पीय पौधे (Phanerogams)
फूल, फल और बीज(Seeds) विकसित होने वाले पौधो को पुष्पीय (Phanerogams) पौधे कहते है। इनके दो वर्ग होते है।1. आवृतबीजी ( Angiosperm)
आवृतबीजी पौधे पादप जगत में सर्वोच्च पौधे होते है। ये ऐसे पुष्पीय पौधे होते है जिनके बीज फल के अंदर ढके रहते है। आवृतबीजी पौधे की लगभग 2,50,00 जातियां अभी तक ज्ञात है।
विकसित पेड़ -पौधे के शरीर विभिन्न अंगों के द्वारा विभिन्न कार्य सम्पन्न करने के तरीकों को श्रम-विभाजन (division of labour) कहते है।
श्रम-विभाजन के आधार पर विकसित पौधों के शरीर को दो भागों में बांटा जाता है।
प्रथमः – वर्धि अंग (vegetative organs) और द्वितीय जननात्मक अंग (reproductive organs)
वर्धि अंगों में पौधे के शरीर के वे अंग होते है जो मुख्य रूप से पौधों के पोषण में सहायक होते है कभी-कभी ये अंग जनन में भी सहयोग करते है। वर्धि अंग का मुख्य कार्य पोषण ही होता है। ये निन्म है :- जड़ (root), तना (stem) और पत्तियाँ (leaves) ।
जननात्मक अंग (reproductive organs) का मुख्य कार्य जनन करना होता है। यह अंग पौधे के नस्ल को बढ़ाने का कार्य करते है।
जैसे :- फल (fruit) और बीज (seeds)।
आवृतबीजी ( Angiosperm) को दो वर्गों में विभक्त किया गया है।1. एकबीजपत्री ( Monocotyledons)
ऐसे आवृतबीजी ( Angiosperm) पौधे जिनके भ्रूण में केवल एकबीजपत्र होता है, एकबीजपत्री कहलाते है। इसकी लगभग 65,000 जातियां ज्ञात है। ये पौधे शाक तथा झाड़ी वाले होते है। जैसे :- गेंहूँ, धान, मक्का इत्यादि।2. द्विबीजपत्री (dicotyledons)
ऐसे आवृतबीजी ( Angiosperm) पौधे जिनके भ्रूण में दो बीजपत्र रहते है। इनके लगभग 1,85,000 जातियों का ज्ञान मानव को है। जैसे :- चना, मटर, सेम इत्यादि।